Akhilesh Yadav का दावा, उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में ‘खराब’ हो चुकी दवाओं से मौत के मामले बढ़ रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2023

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था पर कटाक्ष करते हुए रविवार को दावा किया कि राज्य में ‘एक्सपायर’ हो चुकी दवाओं (ऐसी दवाएं, जिनके इस्तेमाल की अवधि खत्म हो चुकी है) से मौत के मामले बढ़ रहे हैं। अखिलेश ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए लोगों को अस्पतालों में दी जाने वाली दवाओं की सावधानीपूर्वक जांच-परख कर लेने की सलाह दी।

इसे भी पढ़ें: Manipur मुद्दे को जल्द हल नहीं किया गया तो देश की सुरक्षा के लिए समस्याएं पैदा हो सकती हैं: अधीर

पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “चेतावनी! उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में मरीज और उनके परिजन यह अच्छी तरह से जांच-परखकर ही दवा, इंजेक्शन या ग्लूकोज लें कि कहीं इस्तेमाल की अ‍वधि के लिहाज से वे बेकार या ‘एक्सपायर’ तो नहीं हो गए हैं। दवाओं, इंजेक्शन और ग्लूकोज के जानलेवा साबित होने की खबरें लगातार बढ़ रही हैं। भाजपा सरकार मरीजों को तो अपने भ्रष्टाचार से दूर रखे।” अखिलेश ने एक अन्य ट्वीट में एक वीडियो साझा किया, जिसमें लोग एंबुलेंस को धक्का देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, “खस्ताहाल भाजपा सरकार में एंबुलेंस को खुद ही ‘एंबुलेंस’ की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर