अखिलेश यादव का दावा, सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2020

लखनऊ। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं।  सपा अध्यक्ष ने एक ट्वीट में कहा भाजपा सरकार ने सपा के कार्यकर्ताओं को ही जेल नहीं भेजा है बल्कि किसानों की ही गिरफ्तारी की है क्योंकि सपा के अधिकतर कार्यकर्ता किसान ही हैं। सपा के इस संघर्ष में किसान, मजदूर, महिला, युवा, छोटे व्यापारी, दुकानदार, कारोबारी साथ हैं क्योंकि कृषि कानून का असर सब पर पड़ रहा है। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता किसानों के आंदोलन के समर्थन में पूरे प्रदेश में आंदोलन कर रहे है। खुद सपा प्रमुख अखिलेश भी इस मुद्दे पर सड़क पर उतरकर गिरफ्तारी दे चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Hand Bracelet For Dark Dresses: डार्क ड्रेसेस के साथ पहनें ये Hand Bracelet, मिलेगा स्टाइलिश Party Look

Karachi में सरकारी Price Control फेल, पाकिस्तान में गहराया आटा संकट, रोटी को तरसे लोग

Iran को PM Netanyahu की खुली चेतावनी, कहा- युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है

Shreya Kalra का खुलासा, जब Shivangi के साथ रिश्ते में थे तब मुझे फ्लर्टिंग मैसेज करते थे Kushal Tandon