By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 10, 2026
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी, चुनाव आयोग को प्रभावित करने के लिए षडयंत्र रच रही है। उन्होंने चुनाव आयुक्तों से यह कहते हुए इस्तीफा देने की मांग की कि सभी राजनीतिक दल निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं। अखिलेश ने सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि देने के उपरांत मीडिया से बात करते हुए यह बात कही।
अखिलेश यादव ने कहा कि इस षड्यंत्र के खिलाफ देश के युवा तो हैं ही लेकिन देश के सभी राजनीतिक दल भी एक हैं। वे चाहते हैं चुनाव आयोग निष्पक्ष हो और मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा देना चाहिए।