अपने जन्मदिन पर अखिलेश यादव ने मेधावी छात्रों को लैपटॉप बांटा, भाजपा को चुनावी वादे की याद दिलाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2022

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार को युवाओं को लैपटॉप देने का उसका चुनावी वादा याद दिलाते हुए शुक्रवार को कहा कि बच्चों को स्कूटी भी मिलनी चाहिए। अपने जन्मदिन पर मेधावी छात्रों को लैपटॉप बांटने के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘हम सत्ता में नहीं है, इसलिए कुछ ही बच्चों को लैपटॉप दिया गया है। लैपटॉप इसलिए दिया गया है ताकि इस सरकार को युवाओं को लैपटॉप देने का उसका चुनावी वादा याद दिलाया जा सके।’’

इसे भी पढ़ें: गंदी फिल्में देखने का आदी पति, अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए पत्नी को करता था मजबूर, थाने पहुंची महिला ने सुनाई आपबीती

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने 2017 में वादा किया था कि वह युवाओं को लैपटॉप देगी और इस बार (2022) भी इसने वादा किया है कि वह लैपटॉप देगी। बच्चों को स्कूटी भी मिलनी चाहिए।’’ हाल में आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों के उपचुनावों में सपा की हार के बाद यह अखिलेश यादव की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस है। इन दोनों सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए। सपा प्रमुख ने यह भी स्पष्ट किया कि वह आज केवल बच्चों को बधाई देने और लैपटॉप देने के लिए इस प्रेस कान्फ्रेंस में आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाते। जो लोग जन्मदिन मनाते हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि उनका एक साल कम हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: Rupee Vs Dollar: डॉलर के मुकाबले कमजोरी पर खुला रुपया, 79.11 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर पहुंचा

इससे पूर्व उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत कभी बेकार नहीं जाती। कठिन मेहनत करने वाले व्यक्ति को अंततः सम्मान मिलता है। जो कठिन मेहनत करता है वह आगे बढ़ता है। अखिलेश यादव ने कहा कि अनुचित साधनों का इस्तेमाल कर परीक्षा पास करने वाला व्यक्ति कभी सफल नहीं होता। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022’ शीर्षक से जारी चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण योजना के तहत दो करोड़ टैबलेट और स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर