Akhilesh Yadav को लगेगा एक और झटका, BJP में शामिल होने की तैयारी में विधायक पूजा पाल, राजू पाल की हैं पत्नी

By अंकित सिंह | Jul 29, 2023

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को बड़ा झटका लग सकता है। बताया जा रहा है कि कौशाम्बी जिले के चायल सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक पूजा पाल भाजपा में शामिल हो सकती हैं। पूजा पाल बसपा विधायक रहे राजू पाल की पत्नी है। राजू पाल की हत्या के बाद वह राजनीति में आईं। पहसे बसपा और फिर समाजवादी पार्टी में शामिल होकर विधायक बनीं। भगवा खेमे में शामिल होने से पहले उनके विधायक सदस्यता छोड़ने की भी उम्मीद है। भाजपा पूजा पाल को योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री या 2024 के लोकसभा चुनाव में शामिल कर सकती है। 

इसे भी पढ़ें: ओपी राजभर ने मायावती को PM पद का उम्मीदवार बनाने की मांग की, कहा- अखिलेश अकेले नहीं कर सकते भाजपा से मुकाबला

दारा सिंह चौहान भाजपा में शामिल

इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) से इस्तीफा देने वाले दारा सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। लखनऊ स्थित भाजपा राज्‍य मुख्यालय में प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दोनों उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में पिछड़े वर्ग के प्रमुख नेता चौहान को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पहले, घोसी (मऊ) से विधायक चौहान ने विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना के कार्यालय में जाकर उन्हें सदन की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपा।

प्रमुख खबरें

24 जुलाई को CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, बड़ी संख्या में छात्रों से शामिल होने की अपील

बहराइच में खौफनाक वारदात: साफ खाना नहीं बनाने का आरोप लगाकर कलयुगी बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काटा

NEET Paper Leak Controversy: केंद्र बुलाएगा Floor Leaders की अहम मीटिंग, विपक्ष से चर्चा की अपील

Stock Market Fall | ईरान-अमेरिका तनाव का दलाल स्ट्रीट पर असर! सेंसेक्स 76,391 पर बंद, अदाणी पोर्ट्स और एसबीआई के शेयर फिसले