Hathras Stampede: अखिलेश यादव की आयोजकों को क्लीन चिट

By अजय कुमार | Jul 05, 2024

लखनऊ। भोले बाबा उर्फ नारायण साकार से करीबी के चलते विवादों में घिरे नजर आ रहे समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हाथरस में धार्मिक सत्संग के दौरान हुई भगदड़ की घटना में आयोजकों को तो क्लीन चिट’ दे दी है, लेकिन प्रशासन को घेरा है। अखिलेश ने कहा कि बहुत बार आयोजकों को भी नहीं पता होता कि कितने लोग आएंगे। यह प्रशासन की जिम्मेदारी है कि भीड़ का प्रबंधन करे और लोगों को सुरक्षित पहुंचाए। 2 जुलाई को हाथरस के सिकंदराराऊ में भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग में हुई भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई थी।

इसे भी पढ़ें: हाथरस सत्संग हादसे से उपजते सवालों के जवाब आखिर कौन देगा?

सपा प्रमुखा अखिलेश यादव ने एक साल पहले की नारायण हरि के कार्यक्रम की उनकी वायरल तस्वीर पर कहा कि अब आरोप लगाने से काम नहीं चलेगा। भाजपा के लोग सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें चलवा रहे हैं। यह उनका पुराना काम है। अभी कम हारे हैं, लेकिन सुधरे नहीं। जब पूरी तरह से हारेंगे तब शायद सुधरेंगे। यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ध्वस्त हैं। हाथरस में समय से इलाज न मिलने के चलते न जाने कितनी जान चली गई। भीड़ प्रबंधन और इमरजेंसी की तैयारी पहले से की जाती है। अखिलेश ने ब्रजेश पाठक पर भी निशाना साधा। कहा- जब स्वास्थ्य मंत्री खुद ही अपना राजनीतिक स्वास्थ्य ठीक करने में लगे हैं तो विभाग कैसे ठीक होगा? पता नहीं कौन सा विटामिन तलाश रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा