अखिलेश यादव ने पिछड़ों को दिया धोखा : राजभर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2025

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा उनके पास पिछड़ों और मुसलमानों को धोखा देने वाली मशीन है।

राजभर ने आरोप लगाया कि जब समाजवादी पार्टी सत्ता में थी तब 86 में से 56 उप जिलाधिकारी यादव जाति के बनाए गए थे। बाद में संवाददाताओं से बात करते हुए राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में साढ़े आठ वर्ष से सत्ता से बाहर है, अब उसका खजाना खत्म हो रहा है।

उन्होंने यह दावा भी किया कि जब सपा सत्ता में थी तब प्रदेश का खजाना लूटा जाता था। बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए राजभर ने कहा कि वहां इस बार भी भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार बनेगी।

प्रमुख खबरें

Amazon CEO Andy Jassy की फडणवीस से मुलाकात, Maharashtra में निवेश और AI पर बड़ा फोकस

Iran के Nuclear Program पर लगेगी लगाम? US संग डील के बाद IAEA करेगा यूरेनियम भंडार की जांच

Bihar AI Policy से Migration नहीं, Innovation Hub बनेगा राज्य, मंत्री नीतीश मिश्रा का बयान

MEA का बड़ा ऐलान: Passport सिर्फ Travel Document, नागरिकता का पक्का सबूत नहीं