भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए Akhilesh Yadav, राहुल-प्रियंका ने किया जोरदार स्वागत, Uttar Pradesh में मजबूत हुआ India Alliance

By एकता | Feb 25, 2024

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' रविवार को उत्तर प्रदेश के आगरा पहुंची। गांधी की यात्रा के आगरा पहुंचते ही समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव इसमें शामिल हुए। इस दौरान प्रियंका गांधी भी वहां मौजूद थी। राहुल और प्रियंका ने अखिलेश का जोरदार स्वागत किया। प्रियंका ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा, 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में अखिलेश यादव जी का स्वागत है। आज बहुत ख़ुशी का दिन है। हम सब मिलकर देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।'

अखिलेश यादव ने आगे कहा, 'आज लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है। इसलिए BJP हटाओ, देश को बचाओ और संकट मिटाओ।' इसके अलावा सपा प्रमुख ने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा, 'आज सरकार के खिलाफ किसान खड़ा है। किसानों की ताकत से सरकार घबरा गई है। आने वाले समय में भाजपा हटेगी और INDIA गठबंधन की सरकार किसानों को सम्मान दिलाएगी।'

इसे भी पढ़ें: भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र में प्रगति की नयी ऊंचाइयां छू रही है, Mann Ki Baat में बोले PM Modi, ड्रोन दीदी से भी की बात

नफरत को मोहब्बत से हटाएंगे: राहुल गांधी

अखिलेश यादव के बाद राहुल गांधी ने जनता को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा, 'बीजेपी नफरत फैलाने का काम करती है। हम इस नफरत को मोहब्बत से हटाएंगे। देश में अन्याय बढ़ रहा है। अगर आप गरीब हैं तो आपके साथ 24 घंटे इस देश में अन्याय होगा, नफरत का कारण अन्याय है, इसलिए हमने अपने यात्रा में न्याय शब्द को जोड़ दिया है।'

इसे भी पढ़ें: Gujarat । समंदर में डूबी द्वारका नगरी के दर्शन करने के लिए PM Modi ने की स्कूबा डाइविंग, साझा की तस्वीरें

बता दें, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारा भी हो चुका है। कांग्रेस यूपी की 17 सीटों पर लड़ेगी। उत्तर प्रदेश की बची हुई 63 सीटों पर सपा और इंडिया ब्लॉक के अन्य उम्मीदवार लड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा