पीलीभीत में भाजपा पर बरसे अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश के लोग जितना अच्छा स्वागत करते हैं तो विदाई...

By अंकित सिंह | Apr 12, 2024

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसानों की ताकत का एहसास करने के बाद तीन "काले" कृषि कानूनों को रद्द कर दिया। पार्टी प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार के समर्थन में पीलीभीत में रैली करने पहुंचे यादव ने यह भी कहा कि पीलीभीत के लोगों ने भाजपा को हराने का मन बना लिया है और भगवा पार्टी डरी हुई है। उन्होंने कहा कि जब से ये दिल्ली वाले आए हैं, महंगाई तो इतनी बढ़ाई है जिसकी आप कल्पना नहीं कर पा रहे हैं। महंगाई बढ़ती चली जा रही है, चाहे वो डीज़ल हो, पेट्रोल हो, जरूरत के सामान हो 2014 से 2024 का हिसाब किताब लगाइए चीजों की कितनी महंगाई बढ़ गई है। 

इसे भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र जारी, जाति जनगणना पर जोर, KG से PG तक फ्री पढ़ाई का वादा

सपा नेता ने कहा कि यह सरकार महंगाई पर अंकुश नहीं लगा रही है। उन्होंने कहा कि जब महंगाई रोकनी थी तब इन्होंने चंदा वसूलने का काम किया। ये दावा करेंगे भ्रष्टाचारी बचेंगे नहीं, लेकिन भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम कोई कर रहा तो बीजेपी वाले कर रहे हैं। 

भाजपा पर हमला करते हुए अखिलेश ने कहा कि वे दावा करते हैं कि भ्रष्टाचारियों को छोड़ा नहीं जाएगा, लेकिन अगर कोई भ्रष्टाचार बढ़ा रहा है तो वह बीजेपी के लोग हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश ने उनकी सरकार बनाई है; 2014 में वे सत्ता में आये, लेकिन 2024 में वे सत्ता से बाहर हो जायेंगे। यदि उत्तर प्रदेशवासी गर्मजोशी से स्वागत कर सकते हैं तो गर्मजोशी से विदाई भी दे सकते हैं। चुनाव की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश में यादव की यह पहली राजनीतिक रैली है। 

इसे भी पढ़ें: कभी दिखा कन्फ्यूजन तो कहीं बदले उम्मीदवार, लोकसभा चुनाव से पहले UP में ऐसा क्यों कर रही समाजवादी पार्टी

पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनावी बांड और नोटबंदी के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुझे बताएं कि क्या ये चुनावी बांड और नोटबंदी काले धन को सफेद करने के तरीके नहीं हैं? उन्होंने अपना सारा काला धन सफेद कर लिया है।' इस सीट पर गंगवार का मुकाबला बीजेपी के जितिन प्रसाद और बीएसपी के अनीस अहमद से है। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रसाद को इस सीट से मौजूदा सांसद वरुण गांधी की अनदेखी कर टिकट दिया गया।

प्रमुख खबरें

Muhurat Trading में गिरे Sensex और Nifty, 9 साल की रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला टूटा

Ranbir Kapoor और Yash की Ramayana ने पहले वीकेंड में कमाए 375.50 करोड़ रुपये

Jammu के Shiv Market में आग से 40 दुकानें खाक, PDP Chief ने की तुरंत Financial Relief की मांग

Parvinder Jhota का पार्थिव शरीर PGI Chandigarh से Mansa पहुँचा, उमड़ा समर्थकों का हुजूम