चुनाव से पहले चाचा-भतीजा साथ-साथ, शिवपाल और अखिलेश यादव के बीच गठबंधन तय

By अंकित सिंह | Dec 16, 2021

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज अपने चाचा शिवपाल यादव से मुलाकात की है। जानकारी के मुताबिक यह मुलाकात लगभग 45 से 50 मिनट तक चली। बताया जा रहा है कि आगामी चुनाव को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा भी हुई और गठबंधन को लेकर बातचीत भी की गई। आपको बता दें कि अखिलेश यादव लगातार चुनाव से पहले छोटी पार्टियों को अपने साथ लेने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में शिवपाल यादव के साथ उनकी यह मुलाकात काफी मायने रखती है। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब शिवपाल यादव लगातार समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन की कोशिश कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: विधानसभा में योगी ने गिनाई अपनी सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष पर भी जमकर साधा निशाना

आपको बता दें कि 2017 के चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह यादव के परिवार में भयंकर तनाव देखने को मिला था। परिवार दो गुटों में बंट चुका था। एक ओर शिवपाल सिंह यादव थे तो दूसरी ओर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव थे। मुलायम सिंह की स्थिति भी उस समय काफी कमजोर दिखाई दे रही थी। शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं में शामिल रहे हैं जिनकी पकड़ संगठन में मजबूत रही है। अखिलेश से नाराजगी के बाद शिवपाल यादव ने 2018 में प्रगतिशील समाजवादी मोर्चा बनाने का ऐलान किया था और 2019 के लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारे थे। शिवपाल यादव की पार्टी 2019 में एक भी सीट नहीं जीत सकी हो लेकिन समाजवादी पार्टी को कई सीटों पर उसने नुकसान जरूर पहुंचाया था। 

प्रमुख खबरें

Social Media पर रुके बाल यौन शोषण सामग्री, Supreme Court ने POCSO नियमों पर मांगा जवाब

UPI पर MDR शुल्क का केवल 10% मूल्य ही उपभोक्ताओं पर पड़ने का जोखिम: NPCI

Indira Gandhi का उदाहरण देकर Rahul Gandhi ने पूछा, BJP और Modi-Shah सत्ता विरोधी लहर से कैसे बचते हैं?

GMR Hospitality को मिला Delhi Airport के Terminal-3 पर खानपान केंद्र चलाने का ठेका