Akhilesh Yadav के विधायक का विवादित बयान- भाजपा को बता दिया 'हिंदू आतंकवादी संगठन'

By रितिका कमठान | Dec 22, 2024

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में समाजवादी पार्टी के सदर विधायक सुरेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर विवादित बयान दिया है। इस बयान के बाद राजनीतिक उथल पुथल होने की संभावना बनी हुई है। विधायक सुरेश यादव ने भाजपा को हिंदू आतंकवादी संगठन बताया है।

समाजवादी पार्टी के विधायक सुरेश यादव का ये बयान चर्चा में बना हुआ है, जिसपर काफी विवाद भी हो रहा है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल है, जिस पर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोश व्यक्त कर रहे है। बता दें कि बाराबंकी के सदर इलाके के विधायक सुरेश यादव ने एक बयान दिया है, जिसके बाद वो चर्चा में आ गए है।

इस दौरान उन्होंने भाजपा को एक हिंदू आतंकवादी संगठन बता दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि ये भाजपा की सरकार नहीं आतंकवादी संगठन है, हिंदू आतंकवादी संगठन। ये पूर्ण रूप से देश को बर्बाद करना चाहती है। ये पार्टी हमारे महापुरुषों के बारे में गलत बातें करेगी। मगर समाजवादी पार्टी इन बयानों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

गौरतलब है कि बाबा साहब भीमवार अंबेडकर को लेकर राजनीतिक बयानों के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने गन्ना संस्थान में विरोध किया था। इस प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, पूर्व मंत्री और सपा विधायक फरीद महफूज किदवई ने हिस्सा लिया था। इस प्रदर्शन में ही सपा विधायक सुरेश यादव भी भाषण देने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने बीजेपी को 'हिंदू आतंकवादी संगठन' बताया था।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत