UP में 35 करोड़ पेड़ या 350 करोड़ का Scam? Akhilesh Yadav ने Plantation Drive पर उठाए गंभीर सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2026

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा सरकार के वृक्षारोपण अभियान पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के लिए ‘वृक्षारोपण’ असल में ‘भ्रष्टारोपण’ का कार्यक्रम बन चुका है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ महा अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत राज्य में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।

इसे भी पढ़ें: गृह मंत्री Amit Shah ने Ahmedabad को दी बड़ी सौगात, Sabarmati किनारे Heritage Park का किया उद्घाटन

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि सरकार हर साल वृक्षारोपण के नाम पर भ्रष्टाचार की नई योजना लाती है और बजट आपस में बांटने के बाद अभियान खत्म हो जाता है। इसके बाद सालभर सरकार को न तो पेड़ों की चिंता रहती है और न ही पर्यावरण की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में पेड़ों और जंगलों की अवैध कटाई हो रही है, जिससे पर्यावरण के लिए गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

इसे भी पढ़ें: Bengaluru Crime: महिला के घर में घुसकर फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नदियों की सफाई के मुद्दे पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने नदियों को साफ करने का झूठा वादा किया और उसका बजट भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। उन्होंने कहा कि न तो गंगा साफ हुई और न ही उसकी सहायक नदियां। यमुना नदी भी बुरी तरह प्रदूषित है और प्रदेश की तमाम नदियां अपने अस्तित्व के लिए जूझ रही हैं। उन्होंने याद दिलाया कि सपा सरकार के दौरान लखनऊ में गोमती नदी की सफाई करके विश्वस्तरीय गोमती रिवरफ्रंट बनाया गया था, जो नदियों की सफाई का एक बेहतरीन उदाहरण था, लेकिन भाजपा सरकार ने उसे भी बर्बाद कर दिया।

प्रमुख खबरें

उत्तर भारत में Snowfall से रास्ते बंद, Delhi समेत मैदानी इलाकों में तेज Rain

Mobile Call पर 1 नवंबर से दिखेगा कॉलर का नाम, 4G नेटवर्क के लिए Telecom Department के निर्देश

Kolkata में बाइक फिसलने के बाद रंगे फ्लाईओवरों पर लगाए गए road markers

Volkswagen और Skoda लाएंगे 2 नई EV, JSW के साथ 2028 तक भारत में होगी लॉन्चिंग