अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी नेताओं को अपनी भाषा सुधारनी चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2023

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को विश्व हिंदी दिवस पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को अपनी में सुधार लाने की नसीहत दी और समाज में भाईचारे का माहौल बनाने की जरूरत पर जोर दिया। कन्नौज में अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा, ‘‘भाजपा को अपनी में सुधार लाना चाहिए। उन्हें शिखंडियों को तरह वार नहीं करना चाहिए। समाज में भाईचारे का माहौल बनाना चाहिए। गुलदस्ते के रूप में सभी एकजुट रहें, यह प्रयास होना चाहिए।’’

पटेल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था, ‘‘डॉ. ऋचा राजपूत ने अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट से मैनपुरी से सांसद और सपा अध्यक्ष की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ अभद्र का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया है।’’ इससे पहले, रविवार को सपा मीडिया प्रकोष्ठ के मनीष जगन अग्रवाल कोराजपूत की शिकायत के बाद सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था जिनकी सोमवार की शाम जमानत मिलने के बाद जिला कारागार लखनऊ से रिहाई हो गयी।

यादव ने उत्तराखंड के जोशीमठ में जमीन धंसने की घटना पर भी चिंता प्रकट की। यादव ने कहा, उत्तराखंड के जोशीमठ में जो हो रहा है, वह चिंता का विषय है। इमारतों में दरारें हो रही है और जमीन फट रही है तो समझ लेना चाहिए कि कहीं न कहीं इंसान ने कुछ चीजों को नजरअंदाज किया है। अगर विज्ञान और वैज्ञानिकों के विचार को नहीं मानेंगे तो इसी तरह की घटनाएं होंगी। यादव ने कहा कि सरकार मामले गंभीरता से ले और वहां के लोगों की हर संभव मदद करे। उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि सरकार विशेषज्ञों और पर्यावरणविदोंका सहयोग लेगी और वहां के लोगों का जो नुकसान हुआ है उनकी हर संभव मदद करेगी।’’

उत्तराखंड सरकार ने जोशीमठ में भू-धंसाव से बुरी तरह प्रभावित दो होटल को मंगलवार को गिराने की तैयारी की। उत्तराखंड सरकार ने एक दिन पहले ही प्रभावित इमारतों को गिराए जाने का निर्देश दिया था। लखनऊ में सपा मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार कन्नौज में पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। देश में सबसे ज्यादा पुलिस हिरासत में मौत उत्तर प्रदेश में हो रही है, इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।’’

यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें एक बात समझ नहीं आती कि भाजपा किस बात का बदला कन्नौज से ले रही है जहां विकास करने के बजाय अच्छी चीजों को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने राजमार्ग के किनारे तालग्राम में बनी ‘‘फॉरेंसिक लैब’’ का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘जब मैने इसे देखा तो दुख हुआ कि जो प्रयोगशाला देश की आधुनिक प्रयोगशाला बनती, जिसकी पहचान देश भर में होती लेकिन सरकार ने सब खत्म कर दिया।’’ यादव ने कहा, ‘‘भाजपा नीत सरकार इत्र पार्क भी नहीं बनवा सकी। किसी तरह ठठिया मंडी चालू करवा दी गई।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन