Arvind Kejriwal के खिलाफ हो रही साजिश पर लिया जाए उच्च स्तरीय संज्ञान, AAP के दावों के बाद Akhilesh Yadav ने किया ट्वीट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2024

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कथित आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन के एक मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर उठे विवाद पर टिप्पणी करते हुए रविवार को कहा कि यह अविश्वसनीय है कि जेल में उनकी बढ़ते शुगर स्तर को नियंत्रित करने के लिए इन्सुलिन देने से मना किया जा रहा है।

यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने उत्तम स्वास्थ्य का मौलिक अधिकार है। ये समाचार अविश्वसनीय है कि जेल में उनकी बढ़ती शुगर को नियंत्रित करने के लिए इन्सुलिन देने से मना किया जा रहा है। उन्होंने कहा, इस समाचार का तत्काल उच्च स्तरीय संज्ञान लिया जाए और पता किया जाए कि इस साजिश के पीछे किसके निर्देश हैं।'

इसे भी पढ़ें: Ulgulan Nyay Rally । जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे.... Ranchi में केंद्र सरकार पर बरसीं Sunita Kejriwal

वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि तिहाड़ जेल में केजरीवाल को नुकसान पहुंचाने के लिए साजिश रची जा रही है। केजरीवाल का कहना है कि उन्हें इंसुलिन की जरूरत है और उन्हें डॉक्टर से परामर्श करने की जरूरत है। दूसरी ओर भाजपा और तिहाड़ जेल प्रशासन कह रहे हैं कि केजरीवाल ठीक हैं और उन्हें इंसुलिन की जरूरत नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। वह एक अप्रैल से तिहाड़ जेल में बंद हैं।

प्रमुख खबरें

ईडी ने फर्जी टेंडर मामले में Tripura समेत तीन राज्यों के 13 ठिकानों पर की छापेमारी

Kochi में डॉक्टर से मारपीट और लूटपाट, साउथ एक्ट्रेस Athulya Chandra समेत 3 गिरफ्तार

Kotia के 300 लोगों ने Andhra Pradesh चुनाव में डाला वोट, Odisha सरकार ने जांच के दिए आदेश

US Justice Department: हरमीत कौर ढिल्लों ने पद छोड़ा, मध्यावधि चुनाव बाद इस्तीफा