खुफिया विफलता का नतीजा, पहलगाम हमले को लेकर Akhilesh Yadav ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

By एकता | Apr 27, 2025

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहलगाम आतंकी हमले को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार की विफलता करार दिया। उन्होंने भाजपा पर महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाने के बजाय दुष्प्रचार को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने आतंकी हमले के प्रत्येक पीड़ित के परिवार को 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक सरकारी नौकरी देने की मांग की।

इसे भी पढ़ें: Siddaramaiah के बयान को पाकिस्तानी मीडिया ने सराहा तो BJP ने साधा निशाना, बवाल के बाद Karnataka CM ने दी सफाई

सपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा, 'हमारे मुद्दे आज भी बेरोजगारी के हैं- नौकरियां घट रही हैं, नौकरियों के अवसर खत्म हो रहे हैं, योग्यता के अनुसार काम नहीं मिल रहा है और सरकार सम्मानजनक रोजगार नहीं दे पा रही है।'

इसे भी पढ़ें: Anytime Anywhere Anyhow... अरब सागर में Indian Navy का शक्ति प्रदर्शन, एंटी-शिप मिसाइल फायरिंग का सफल परीक्षण

सपा प्रमुख ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के लोग मिलकर संवैधानिक अधिकार नहीं दे रहे हैं, आरक्षण के साथ खिलवाड़ हो रहा है तथा नौकरी न देने का मकसद सीधा-सीधा आरक्षण न देना है। उन्होंने दावा किया, “शिक्षा में राजनीतिक हस्तक्षेप बहुत बढ़ गया है।” यादव ने कहा कि युवतियों के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित माहौल उत्तर प्रदेश में है और यह सरकार के आंकड़े ही बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह शिक्षा का निजीकरण हुआ है, उसको लेकर पार्टी और यूथ ब्रिगेड के लोग जनता को समझाएंगे।

प्रमुख खबरें

चुनाव से कुछ महीने पहले 1 लाख नौकरी क्यों? Akhilesh Yadav ने योगी सरकार और BJP पर लगाए कई आरोप

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद गुजरात के एनआरआई समेत 26 लोग लापता, तलाश जारी

Mojtaba Khamenei ने मुस्लिम देशों से की एकजुट होने की अपील, अमेरिका-इजरायल को बताया ‘असली दुश्मन’

The Academy ने शेयर किया Yeh Jawaani Hai Deewani का खास वीडियो, Ranbir-Deepika के संवाद ने जीता सबका दिल