अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, कहा- भाजपा की नोटबंदी ने संपूर्ण व्यापार जगत को अव्‍यस्थित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2022

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को नोटबंदी के मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की नोटबंदी और जीएसटी ने संपूर्ण व्यापार जगत को अव्यवस्थित कर दिया है और भ्रष्टाचार चरम पर है। नोटबंदी के फैसले की बरसी की पूर्व संध्‍या पर सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में अखिलेश यादव ने कहा, प्रधानमंत्री जी के बयानों की चमक उतरने लगी है और जनता सच्चाई से रूबरू होने लगी है।

उन्‍होंने कहा कि अमीर ज्यादा अमीर तो गरीब और ज्यादा गरीब हो रहा है, लेकिन खाली पेट और खाली जेब भारत को अब विश्वगुरू बनाने का सपना दिखाया जा रहा है। यादव ने एक रिपोर्ट के हवाले से यह दावा किया कि नोटबंदी से ‘कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था‘ बनाने का भारत सरकार का इरादा भी फेल हो गया है। उन्‍होंने कहा कि कई विशेषज्ञों ने भाजपा सरकार की नोटबंदी को एक खराब योजना बताते हुए इसकी आलोचना की थी।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: सफेद चादर से ढ़का गुलमर्ग, ऊंचाई वाले अन्य इलाकों में भारी हिमपात

उन्होंने कहा कि डिजिटल विकल्प के बावजूद अर्थव्यवस्था में नकदी का लगातार बढ़ता उपयोग यह भी जताता है कि भाजपा की नीतियों से जनता का विश्वास उठता जा रहा है। बैंको में जमा राशि में गिरावट इसी का संकेत है। उन्‍होंने कहा कि नोटबंदी के बाद बैंकों में जनधन की लूट मची है, इससे भी लोगों का भरोसा भाजपा सरकार की नीतियों से टूटा है। यादव ने कहा कि विजय माल्या, चोकसी जैसे बड़े उद्योगपति बैंकों से बड़ी-बड़ी रकम लेकर विदेश भाग गए और कई बैंक नॉन परफॉर्मिंग एसेट (एनपीए) से जुड़ी दुश्वारियां झेल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत