Yogi Adityanath के डायलॉग फेल, अब ले रहे बॉलीवुड का सहारा: Akhilesh Yadav

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 29, 2026

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा एक जनसभा में अमिताभ बच्चन के मशहूर डायलॉग का इस्तेमाल करने से पता चलता है कि वह अब बॉलीवुड का सहारा ले रहे हैं क्योंकि उनके अपने डायलॉग फेल हो चुके हैं। आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बच्चन के मशहूर संवाद- ‘‘हम जहां खड़े होते हैं, लाइन वहां से शुरू होती है’’, का उल्लेख किया था। यादव ने शनिवार को संभल में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने बॉलीवुड फिल्में देखनी शुरू कर दी हैं।

उन्होंने कहा, “जो लोग दमन में विश्वास करते हैं, उन्हें समझ लेना चाहिए कि ‘पीडीए’ कतार में आगे आ जाएगा और उन्हें हरा देगा।” मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के दावे का जवाब देते हुए उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “अब इनके सारे डायलॉग फेल हो गए हैं, इसलिए बॉलीवुड के सहारे हैं। मतलब अब ये हमेशा के लिए जा रहे हैं। अब जनता इनके डायलॉग सुनने के मूड में नहीं है।” उन्होंने लिखा, “वर्चस्ववादियों की अहंकारी सोच हमेशा यही रही है कि कोई लाइन में आगे रहे, बाकी सब पीछे या फिर कोई प्रभुत्ववादी सबसे ऊपर रहे, बाकी जनता नीचे रहे।

अब ना ये रहेंगे ना इनकी लाइन क्योंकि पीड़ित ‘पीडीए’ समाज लाइन लगाकर इनके खिलाफ वोट डालने जा रहा है।” उन्होंने कहा, “भाजपाई और उनके संगी-साथी याद रखें कि उत्तर प्रदेश वाले यदि स्वागत जोरदार करते हैं तो विदाई उससे भी ज्यादा शानदार और यादगार करते हैं।”

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 2027 चुनाव से पहले Harish Rawat ने ब्राह्मण समाज से की Congress में वापसी की अपील

उत्तराखंड में World Disaster Management Conference शुरू, CM धामी ने किया उद्घाटन

Delimitation Bill पर 30 दिन का समय दे केंद्र, पूर्व नौकरशाहों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मांग

Brij Bhushan Sharan Singh ने चंद्रशेखर और Owaisi के गठबंधन पर साधा निशाना, बताया बेमेल