बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अखिलेश यादव बृहस्पतिवार और शनिवार को जनसभाओं को संबोधित करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2025

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बिहार विधानसभा चुनाव में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के प्रत्याशियों के पक्ष में बृहस्पतिवार और शनिवार को कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

सपा प्रवक्ता ने बताया कि यादव आठ नवंबर यानी शनिवार को तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि यादव पूर्णिया जिले के धमदहा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के पक्ष में, मधुबनी जिले के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रोफेसर विष्णु कुमार के पक्ष में और बिस्फी विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी आसिफ अहमद के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में छह व 11 नवंबर को होंगे तथा नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

PM Modi के बयान पर CJP का तीखा हमला, कहा देश के युवाओं को आपस में बांटने का हो रहा प्रयास

PM Modi का नया इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, जानवरों के साथ उनके खास लगाव की लोग कर रहे तारीफ

Delhi में MCD Worker की चाकू मारकर हत्या, परिजनों को एक्सीडेंट की खबर देकर बुलाया

Sonam Bajwa Birthday: एक्टिंग का जुनून ले आया फिल्म इंडस्ट्री, Punjabi Cinema के बाद Bollywood में मचाया धमाल