भाजपा को हराने के लिये हर हाल में करेंगे गठबंधन: अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2018

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि देश की जनता बदलाव चाहती है और भाजपा को सत्ता से हटाने के लिये वह हर हाल में गठबंधन करेंगे। अखिलेश ने यहां संवाददाताओं से कहा कि देश की जनता बदलाव चाहती है। भाजपा घबराई हुई है। उसने देश को आर्थिक रूप से धोखा दिया है, सामाजिक तानाबाना तोड़ा है और नोटबंदी-जीएसटी के जरिये लोगों को तबाह किया है। उसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना है। भाजपा को हटाने के लिए सपा गठबंधन करेगी, चाहे इसके लिये दो कदम पीछे क्यों ना हटना पड़े।

 

सपा प्रमुख का यह बयान बसपा अध्यक्ष मायावती के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने ‘सम्मानजनक‘ संख्या में सीटें मिलने पर ही किसी दल से गठबंधन करने की बात कही थी।

अखिलेश ने पार्टी मुख्यालय में विश्वकर्मा जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम के बाद कहा कि जाति आधारित जनगणना के आधार पर हक और सम्मान मिलना चाहिए। इस व्यवस्था के बिना विषमता दूर नहीं हो सकती है। विश्वकर्मा समाज को राजनैतिक फैसलों के साथ रहना होगा। बदलाव के साथ तरक्की के लिए समाजवादी रास्ता अपनाना होगा।

 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा की सरकार में विश्वकर्मा जयंती पर अवकाश घोषित किया गया था। समाजवादी सरकार फिर बनने पर ना केवल अवकाश घोषित होगा बल्कि भगवान विश्वकर्मा के नाम पर गोमती रिवरफ्रंट पर एक सुन्दर स्थल तथा मंदिर भी बनाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

IPL 2024 MI vs KKR: नहीं थम रहा मुंबई इंडियंस के हार का सिलसिला, 12 साल बाद कोलकाता ने वानखेड़े में फहराया जीत का पताका

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि