दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, अक्षर पटेल कोविड-19 से संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2021

नयी दिल्ली। भारत और दिल्ली कैपिटल्स के आलराउंडर अक्षर पटेल को कोविड-19 के परीक्षण में पॉजीटिव पाया गया है और उन्हें अलग थलग कर दिया गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को जारी बयान में कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स के आलराउंडर अक्षर पटेल को कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाया गया है। वह नेगेटिव रिपोर्ट के साथ 28 मार्च 2021 को मुंबई में टीम होटल में पहुंचे थे। कोविड परीक्षण की उनकी दूसरी रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है। ’’ इसमें कहा गया है, ‘‘उन्हें निर्दिष्ट चिकित्सा सुविधा में पृथकवास पर भेज दिया गया है। दिल्ली कैपिटल्स की चिकित्सा टीम अक्षर से लगातार संपर्क बनाये हुए है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’ अक्षर ने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 27 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़े स्टीव स्मिथ, सात दिनों तक पृथक-वास पर रहेंगे

वह आईपीएल में खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं जिनका परीक्षण पॉजीटिव आया है। उनसे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के नितीश राणा की रिपोर्ट पॉजीटिव आयी थी। बाद में उनकी रिपोर्ट हालांकि नेगेटिव आ गयी थी। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स की मीडिया टीम में एक सदस्य का परीक्षण पॉजीटिव पाया गया है। यह सदस्य हालांकि जैव सुरक्षित वातावरण का हिस्सा नहीं था और इसलिए टीम का अभ्यास कार्यक्रम प्रभावित नहीं हुआ।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar