By एकता | Sep 08, 2026
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मच-अवेटेड साइको थ्रिलर फिल्म हैवान (Haiwaan) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है और इससे पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने भी इसे रिलीज के लिए हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही फिल्म के सर्टिफिकेट और रन टाइम की जानकारी भी सामने आ गई है।
फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है। इसके बाद से फिल्म की रिलीज को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
सेंसर सर्टिफिकेट के साथ फिल्म के रन टाइम की जानकारी भी सामने आई है। हैवान की कुल लंबाई 164 मिनट 7 सेकेंड, यानी करीब 2 घंटे 44 मिनट 7 सेकेंड होगी। इतने लंबे समय तक दर्शकों को अक्षय कुमार और सैफ अली खान की साइको थ्रिलर कहानी देखने को मिलेगी।
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी हैवान 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा है। अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी को एक अलग अंदाज में देखने के लिए फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।