आंखों में गुस्सा, सिर पर चंदन का तिलक, लुंगी पहन कर अक्षय बनें ''बच्चन पांडे''

By रेनू तिवारी | Jul 26, 2019

नयी दिल्ली। मिशन मंगल के बाद अक्षय कुमार अब अपनी नई फिल्मों की तैयारी में जुट गये हैं। इससे पहले अक्षय फिल्म केसरी में नजर आये थे जो सारागढ़ी के लड़ाई पर बनाई गई थी। 15 अगस्त को अक्षय कुमार दर्शकों के लिए मिशन मंगल लेकर आ रहे है, जो भारत की मंगलग्रह की यात्रा पर आधारित फिल्म है, इसके अलावा वह इस साल कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार के अगले प्रोजेक्ट का नाम बच्चन पांडे है, जिसका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। बच्चन पांडे के पोस्टर में अक्षय कुमार का लुक काफी शानदार है। लुंगी पहने, सर पर चंदन का तिलक, आंखों में गुस्सा और गले में सुनहरी मोटी चैन... अक्षय कुमार का यह लुक अभी तक की फिल्मों से बिलकुल अलग है।

यहां देखें अक्षय का बच्चन पांडे लुक-

फिल्म के डायरेक्शन की बात करें तो इस फिल्म को फरहाद सामजी डायरेक्ट करेंगे। साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म के निर्माता होगें। इस फिल्म को 2020 में क्रिसमस डे पर रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि 2019 में अक्षय कुमार फिल्म केसरी के बाद मिशन मंगल, सोर्यवंशी, लक्ष्मी बॉम्ब, गुड न्यूज, हाउसफुल 4 में नजर आने वाले हैं। 

 इसे भी पढ़ें: क्या राणा दग्गुबाती अमेरिका में किडनी ट्रांसप्लांट करवा रहे हैं? एक्टर ने दिया जवाब

प्रमुख खबरें

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक देशों में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत

The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, जानिए श्राद्ध की प्रमुख तिथियां और तर्पण विधि