अक्षय कुमार ने फिल्म Bell Bottom के लिए तोड़ा अपना 18 साल पुराना नियम, जानें क्या है वजह

By रेनू तिवारी | Sep 22, 2020

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय फिल्म Bell Bottom की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म की शूटिंग के लिए अक्षय इस समय स्‍कॉटलैंड में हैं। फिल्म कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से लेट हो गयी है। फिल्म के निर्माताओं को काफी नुकसान भी हुआ हैं। वहीं अक्षय कुमार के पास भी इस फिल्म के अलावा भी काफी प्रोजेक्ट है जिसे पूरा करना है। समय की कमी के कारण अक्षय कुमार ने फिल्म की शूटिंग पर ज्यादा समय देने शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की हत्या या आत्महत्या? सीबीआई और एम्स मिलकर खोलेंगे सबसे बड़ा राज

अक्षय कुमार शूटिंग के ल‍िए स्कॉटलैंड गए और वहां 14 दिन के लिए क्वारंटाइन रहे। ऐसे में फ‍िल्‍म की टीम के 14 दिन बेकार हो गए। टीम के ऊपर काम का प्रेशर आने पर अक्षय कुमार ने एक ऐसा फैसला किया और स्कॉटलैंड के शेड्यूल को जल्‍द पूरा करने के ल‍िए ऐसा काम किया जो उन्‍होंने बीते 18 साल में नहीं किया। वह सेट पर दिन रात काम कर रहे है। अक्षय के इस फैसले से सभी लोग काफी खुश है। निर्देशक भी एक दिन में फिल्म के काफी हिस्सों की शूटिंग कर रहे हैं।  

प्रमुख खबरें

भारतीय रिफाइनरियों का Crude Oil आयात अक्टूबर में 56 लाख बैरल प्रतिदिन के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा

केरल के Malappuram में जब्त 89,600 जिलेटिन छड़ों को नष्ट करने की NIA को कोर्ट से मिली हरी झंडी

Kochi में शराब के लिए पैसे न मिलने पर बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Ujjain के होटल में चैंबर की सफाई के दौरान 4 लोगों की मौत, दो अन्य घायल