कंगना रनौत के अनुसार ये हैं बॉवीलुड के टैलेंटिड एक्टर, कार्तिक आर्यन की जमकर तारीफ की

By रेनू तिवारी | Apr 04, 2020

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने बॉलीवुड एक्टर्स के टेलेंट पर बात की। कंगना ने इस दौरान प्यार के पंचमाना फेम एक्टर कार्तिक आर्यन की काफी तारीफ की है। कंगना ने कहा कि कार्तिक का टैलेंट स्क्रीन पर दिखाई देता है।

कार्तिक के अलावा भी कंगना की लिस्ट में बॉलीवुड में कई टैलेंटिड एक्टर है जिनका जिक्र कंगना ने खास बातचीत में किया। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी की अक्षय कुमाक की फैन है। इसके अलाव उन्होंने गोविंदा की भी काफी तारीफ की बतौर एक्टर।

कार्तिक के उपर बात करते हुए कंगना ने कहा -
"मैंने उनकी प्यार की पंचनामा फिल्म नहीं देखी लेकिन जितना भी उन्हें देखा है उससे लगता है उनमें काफी टैलेंट है। वो दमदार हैं। इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार पर बात करते हुए कहा कि अक्षय कुमार बॉलीवुड के सच के खिलाड़ी है। वह दमदार एक्टर है। उनकी एक्टिंग में अपनी खूबी है। देखा जाए तो उन्हें आमिर खान होने की जरूरत नहीं थी, वे अक्षय कुमार बने रहे और अब यह उनकी विरासत है जो दिख रही है। सभी को अपने व्यक्तित्व को बरकरार रखना चाहिए। जैसे कि अगर कोई कार्तिक आर्यन की नकल करना चाहे तो नहीं कर सकता...या गोविंदा की भी नक़ल नहीं कर सकता क्योंकि वे असली प्रतिभा के धनी हैं और मुझे ऐसे ओरिजिनल टैलेंट पसंद आते हैं।"

आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन ने बहुत ही कम समय में अपने आप को बॉलीवुड में साबित किया है। कार्तिक ने फिल्म प्यार के पंचनामा से ही अपनी एक छवी बनी ली थी। कार्तिक बहुत ही सहज एक्टर है जो पर्दे पर दिरदार में घुस जाते हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा