असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए अक्षय कुमार ने बढ़ाया मदद का हाथ, दान में दिए एक करोड़ रुपये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2020

गुवाहाटी। अभिनेता अक्षय कुमार ने असम में बाढ़ राहत के लिए एक करोड़ रुपये दान में दिए हैं। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को कहा गया कि राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अभिनेता की उदारता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अभिनेता हमेशा ही असम के लोगों के मित्र रहे हैं और बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानियां कम करने में उनकी मदद लंबे समय तक कारगर होगी।’’ बयान में कहा गया कि अभिनेता ने पिछले साल भी दो करोड़ रुपये की राशि बाढ़ राहत के लिए दी थी। असम में इस साल भयानक बाढ़ आई है। अब तक 138 लोगों की मौत हो चुकी है और 28 जिलों के कई लाख लोग प्रभावित हैं। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी