पहली एडल्ट फिल्म है, जो टीनएजर्स के लिए बनी है... OMG 2 को 'ए' सर्टिफिकेट मिलने पर Akshay Kumar ने पहली बार दी प्रतिक्रिया

By एकता | Aug 13, 2023

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'ओएमजी 2' रिलीज हो चुकी हैं और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म 'यौन शिक्षा' पर आधारित है, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया है। मतलब कि 18 साल से नीचे के बच्चे इस फिल्म को नहीं देख सकते हैं। इस बात पर दर्शक बार-बार सवाल उठाते नजर आ रहे हैं और सेंसर बोर्ड को उनके फैसले पर फिर से चर्चा करने की राय दे रहे हैं। हालाँकि, तमाम विवादों के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Viacom18 Studios (@viacom18studios)

इसे भी पढ़ें: Gadar 2 Collection । वीकेंड के सभी शो हाउसफुल, 80 करोड़ के पार पहुंची फिल्म की कमाई

अक्षय कुमार का बयान सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स उनका समर्थन करने के लिए आ गए। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट देना चाहिए था।' एक अन्य ने लिखा, 'यौन शिक्षा जरुरी है, फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिलना चाहिए था।' एक अन्य ने कमेंट किया, 'आखिर में अक्षय सर को देखकर रोंगटे खड़े हो गए।' अक्षय की 'ओएमजी 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को सनी देओल की 'गदर 2' से कड़ी टक्कर मिली। हालाँकि, बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर सनी देओल की फिल्म साबित हुई। गदर 2 ने जहाँ दो दिनों में 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं अक्षय की फिल्म ने दो दिनों में महज 25 करोड़ ही कमाए हैं।

प्रमुख खबरें

गाजियाबाद पुलिस पर FIR के लिए Supreme Court पहुंचे पूर्व मेयर, याचिका खारिज

UCC पर Home Minister Amit Shah से मिलेंगे JDU नेता, Sanjay Jha के बयान से बढ़ी हलचल

M Visvesvaraya Birth Anniversary: सिंचाई के लिए Block System बनाने वाले M Visvesvaraya कैसे बने कर्नाटक के भगीरथ

UPI लेनदेन पर शुल्क की तैयारी का आरोप, Rahul Gandhi बोले- अमेरिकी दबाव में झुकी सरकार