आर्थिक तंगी झेल रहे कलाकारों के लिए अक्षय कुमार का छलका दर्द, मदद के लिए 50 लाख रुपये का दान दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2021

नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच संघर्ष कर रहे कलाकारों की मदद के लिए 50 लाख रुपये का दान दिया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध संस्कार भारती ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। संगठन ने एक बयान में कहा कि प्रसिद्ध पार्श्व स्वर कलाकार हरीश भिमानी ने भी जरूरतमंद कलाकारों की मदद के लिए 5 लाख रुपये का योगदान दिया। संस्कार भारती महामारी के कारण मुश्किलों का सामना कर रहे कलाकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए धन जुटा रहा है।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस की अर्जी HC भेजी

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला

Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी