Akshaya Tritiya Remedies: अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें ये आसान उपाय, बदल जाएगी आपकी Financial Life

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 17, 2026

अक्षय तृतीया का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस साल अक्षत तृतीया 19 अप्रैल को है। इस दिन को 'अबूझ मुहूर्त'कहा जाता है, इसका मतलब ये एक ऐसा दिन होता है जब आप बिना पंचांग देखें कोई भी शुभ कार्य किया जाता है। अक्षय तृतीया के दिन दान-पुण्य, जप, तप और निवेश करना अक्षय फल देता है। अक्षय का अर्थ होता है कि कभी क्षय न होने वाला या जो कभी समाप्त न हो। इस दिन दान, तप, जप और पूजा का फल अनंत होता है, जो कभी नष्ट नहीं होता है। वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन आप कुछ उपायों को आजमाती है, तो आपके जीवन के तमाम कष्ट दूर होंगे। इस दिन राशि के अनुसार उपाय करने से आपको काफी लाभ प्राप्त होगा और आपके घर में हमेशा समृद्धि बनीं रहेगी। आइए आपको बताते हैं राशि अनुसार कौन-से उपाय करें।

मेष राशि के जातक को अक्षय तृतीया के दिन जौ, सत्तू और गेंहू का दान करना शुभ होगा। ऐसा करने से आपके जीवन में सौभाग्य आएगा और समृद्धि बनीं रहेगी। इस दिन आपको भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा करना चाहिए जिससे आपको दोगुने फल मिलने लगेंगे। इस उपाय के करने से आपके जीवन में उन्नति के मार्ग खुल जाएंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को इस दिन दूध का दान करना चाहिए और भगवान विष्णु को पीले फूल और माता लक्ष्मी को लाल सिंदूर चढ़ाएं, जिससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होगा।

मिथुन राशि

अक्षय तृतीया पर मिथुन राशि के जातक चांदी के सामान की खरीदारी करें और आप इस दिन मौसमी फल जैसे ककड़ी, खीरा, सत्तू और हरी मूंग की दाल का दान करें, तो यह आपके लिए काफी फलदायी होगा। इस उपाय से व्यक्ति को मानसिक शांति और आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के दिन जल से भरी मटकी, दूध और मिश्री का दान करना शुभ होगा। ऐसा करने से आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। इस दिन आप माता लक्ष्मी का पूजन लाल वस्त्र धारण करें, तो आपके लिए शुभ हो सकता है।

सिंह राशि

अक्षय तृतीया के दिन सिंह राशि के लोगों को सत्तू, जौ और गेंहू का दान करना शुभ होगा। ऐसा करने से आपके जीवन में आत्मविश्वास बढ़ता है और करियर में सफलता प्राप्त होती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोंगों को इस दिन ककड़ी, खीरा और तरबूज का दान करना चाहिए। इस दिन आप माता लक्ष्मी को श्रृंगार को अर्पित कर सकते हैं। यह आपके लिए काफी फलदायी हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक अक्षय तृतीया के दिन राहगीरों को शरबत पिलाएं। इससे आपको पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मकता आती है। इस दिन आपको भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रुप से की जाती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को इस दिन किसी गरीब या जरुरतमंद लोगों को फल का दान करना चाहिए और उन्हें पीले वस्त्र का दान जरुर करना चाहिए, जिससे उनके जीवन में शुभ प्रभाव देखने को मिलेंगे।

धनु राशि

अक्षय तृतीया पर धनु राशि के लोग बेसन की बनी चीजें, चने की दाल, मौसमी फल या सत्तू का दान करना शुभ होगा। इन सभी चीजों के दान करने से धनु राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाती है। इस दिन आप घर के मंदिर में घी का दीपक जरुर जलाएं। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी बाधाएं दूर होगी।

मकर राशि

मकर राशि के जातक इस दिन नमक जरुर खरीदें। यदि आप इस दिन सोने की चीजें नहीं खरीद सकते हैं, तो तांबे या पीतल के बर्तन खरीदना आपके लिए अच्छा होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु जी का पूजन करते समय उन्हें पीली मिठाई को भोग लगाएं और माता लक्ष्मी को चावल की खीर अर्पित करें, तो यह आपके लिए काफी शुभ होता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातक अक्षय तृतीया के दिन जल तत्व से जुड़ी चीजों का दान जरुर करें। इस दिन आप किसी जरुरतमंद को पानी का मटका या कोई और पात्र दान करें। इस दिन मंदिर जाकर भगवान विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी का पूजन भी करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी बन जाएगी और सफलता के योग बन जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत