Akshaya Tritiya Gift Ideas: अपनी लाडली को दें ये Trendy Silver Chains, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 18, 2026

अक्षय तृतीया के दिन ज्यादातर लोग सोना और चांदी की खरीदारी करते हैं। माना जाता है कि इस दिन की गई खरीदारी अक्षय फल प्रदान करती है। इसलिए कई लोग सोना या चांदी खरीदते हैं। अगर आप अक्षय तृतीया पर अपनी बेटी को चांदी की चेन देना चाहते हैं, तो यह लेख सिर्फ आपके लिए है। इस खास मौके पर आप अपनी बिटिया रानी को कीमती उपहार दे सकती हैं, चांदी की चेन गिफ्ट करना एक शानदार तोहफा हो सकता है। आजकल ट्रेंडी चांदी की चेन के डिजाइंस काफी चलन है। ये ट्रिंडी डिजाइंस हर किसी लड़की पर खूब जंचती है। तो चलिए बिना देर किए आपको इस लेख में बताते हैं चांदी की लेटेस्ट डिजाइन वाली चेन।

लड़कियों के सबसे ज्यादा प्यार फूलों से जरुर होता है। आपकी बेटी भी नेचर से काफी प्रेम करती होगी, तो आप फूल के डिजाइन वाली चांदी की चेन खरीद सकते हैं। चांदी की प्लेन चेन के बीच फ्लावर का पेंडेट लगवा सकते हैं या फिर चेन की बीच-बीच में फूल के छोटे-छोटे फूल बनवा सकते हैं। इस तरह की चेन हर उम्र की लड़कियों पर सूट करेगी।

स्टर्लिंग सिल्वर विद अमेरिकन डायमंड

यदि आप भारी और पार्टी-वियर लुक चाहते हैं, तो स्टर्लिंग सिल्वर की चेन जिसमें छोटे-छोटे अमेरिकन डायमंड लगे रहते हैं। गिफ्ट के लिए इस तरह की चेन सबसे बढ़िया है। किसी भी फंक्शन या शादी-विवाह के मौके पर यह चेन बेहद ही परफेक्ट होती है और यह ड्रेसिंग स्टाइल में चार चांद लगा सकती है।

हार्ट शेप पेंडेंट चेन

अक्सर छोटी बच्चियों और लड़कियों को हार्ट शेप वाले लॉकेट बेहद आकर्षित करते हैं। ऐसे में आप अपनी बेटी के लिए दिल के आकार का पेंडेंट लगी चेन चुन सकती हैं। खासकर पतली और चमकदार सिल्वर चेन में छोटा सा हार्ट पेंडेंट बहुत ही क्यूट और इनोसेंट लुक देता है। इसकी खास बात यह है कि यह डिजाइन इतना सिंपल और खूबसूरत होता है कि आपकी बेटी इसे रोजमर्रा में, चाहे स्कूल हो या कॉलेज, आसानी से पहन सकती है।

बीड डिजाइन चेन

अक्षय तृतीया के दिन अपनी बेटी को चांदी की बीड वाली चेन गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें चांदी के छोटे-छोटे गोल मोतियों को एक पतली तार या कनेक्टर के जरिए आपस में जुड़ा होता है। इस तरह की चेन में छोटे-छोटे डॉट्स पूरे डिजाइन में बराबर अंतराल पर लगे होते हैं, जो इसे बेहद स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देते हैं। आजकल बाजार में कट-बॉल चेन भी काफी पसंद की जा रही है, जिसमें इन बॉल्स को हल्का सा कट दिया जाता है। यही कट इन्हें रोशनी पड़ने पर हीरे जैसी शानदार चमक प्रदान करता है, जिससे चेन और भी आकर्षक लगती है।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026: यूरोप की 16 टीमों के बीच महामुकाबला, France और Spain में कौन बनेगा चैंपियन

FIFA World Cup 2026: World Cup 2026 से पहले England, Brazil जैसी टीमों में मचा घमासान, चयन पर बड़ी बहस

Bihar Film Policy से कलाकारों को Rojgar, मंत्री बोले- 4 करोड़ तक की Subsidy

पाकिस्तान से PoK में हुई सबसे बड़ी गलती, सैनिकों के उड़े चिथड़े, अब भारत करेगा खेल!