Dhurandhar के डकैत से 'असुर गुरु' बने Akshaye Khanna, Prasanth Varma की Mahakali में दिखेगा रौद्र अवतार

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 30, 2026

धुरंधर फिल्म में रहमान डकैत के किरदार को निभाकर एक्टर अक्षय खन्ना ने दर्शकों के दिलों अपनी जगह बनाई है। एक्टिंग देखकर सब ऑडियंस अक्षय खन्ना के फैन हो गए हैं। अब जल्द ही एक्टर महाकाली के गुरु शुक्राचार्य के किरदार में नजर आ सकते हैं। महाकाली से अक्षय के कैरेक्टर को स्पेशल टीजर वीडियो मेकर्स ने रिलीज किया है, जिसकी चर्चा काफी हो रही है।

 अक्षय खन्ना का शुक्राचार्य का किरदार

अक्षय खन्ना फिल्म छावा में औरंगजेब और इसके बाद फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत की मुख्य भूमिका में निभाकर काफी वाहवाही लूटी है। अब इंडस्ट्री में एक्टर की मांग बढ़ती जा रही है। लेकिन अक्षय बिना जल्दबाजी के प्रोजेक्ट्स का चुनाव काफी सोच-समझकर कर रहे हैं।

आने वाले समय में वह फिल्म महाकली में दैत्य गुरु शुक्राचार्य के रोल में नजर आएंगे। सोमवार को इस फिल्म की आधिकारिक प्रदर्शन तिथि साथ अक्षय अभिनीत शुक्राचार्य के पात्र की झलक के तौर पर टीजर भी जारी हो चुका है।

तभी से अक्षय फिर से इंटरनेट पर छाए हुए हैं। इसके अलावा, निर्देशक प्रशांत वर्मा ने बताया कि उनकी योजना भारतीय पुराणों और ग्रंथों पर आधारित करीब 12 फिल्में बनाने का है। महाकाली के बाद इस कड़ी की अगली दो फिल्में जय हनुमान और अधीरा होंगी। जिसमें अक्षय शुक्राचार्य की भूमिका निभाएंगे। सिनेमाघरों में महाकाली फिल्म 8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी। 

प्रमुख खबरें

न्यायपालिका को कोई दबाव में नहीं डाल सकता’, CJI Surya Kant की सख्त टिप्पणी से राहुल गांधी की राजनीतिक शैली पर उठे गंभीर सवाल

Jammu Kashmir में झमाझम Rain और Snowfall से पारा लुढ़का, कई सड़कें बंद

Riyadh हवाई अड्डे पर हमले के बाद Houthis ने बढ़ाई आक्रामकता, सऊदी अरब से टकराव तेज

उपराष्ट्रपति CP Radhakrishnan ने Ayurveda के वैज्ञानिक अनुसंधान और सत्यापन पर दिया जोर