Al Jazeera चैनल का प्रसारण अब इजराइल में नहीं होगा : PM Netanyahu

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2024

दीर अल-बलाह। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह समाचार चैनल ‘अल जजीरा’ के प्रसारण पर तत्काल रोक लगा रहे हैं। संसद द्वारा सोमवार को एक कानून पारित करने के बाद नेतन्याहू ने ‘‘आतंकी चैनल’’ को बंद करने का संकल्प जताया। यह कानून पारित होने के बाद सरकार के लिए अल जजीरा का इजराइल में प्रसारण रोकने का रास्ता साफ हो गया।

नेतन्याहू ने अल जजीरा पर इजराइली सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने, सात अक्टूबर के हमास हमलों में भाग लेने और इजराइल के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। नेतन्याहू ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आतंकी चैनल अल जजीरा अब इजराइल में प्रसारित नहीं होगा। चैनल की गतिविधियों को रोकने के लिए नए कानून के तहत तुरंत कार्रवाई करना मेरा संकल्प है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा