अमेरिका में अल कायदा आतंकी को मिली उम्र कैद की सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 17, 2018

वाशिंगटन। अल कायदा के आतंकवादी इब्राहिम सुलेमान अदनान अदम हारून को अमेरिका में उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। न्याय विभाग ने आज यह जानकारी दी। अमेरिकी सैन्य कर्मियों की अफगानिस्तान में हत्या और नाइजीरिया में अमेरिकी दूतावास पर हमला करने के षड्यंत्र सहित कई आतंकवादी कृत्यों के दोषी ठहराए जाने के बाद हारून को सजा सुनाई गई है।

अल कायदा के आतंकवादी को 16 मार्च, 2017 को दोषी ठहराया गया था। कार्यवाहक सहायक अटॉर्नी जनरल जेम्स ओकलाघन ने बताया, ''मुकदमे के दौरान पेश किए सबूत ने इसकी पुष्टि की है कि बचाव पक्ष और अन्य जिहादियों ने अफगानिस्तान में अमेरिकी सैन्य काफिले पर हमला किया था और इस हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई थी और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।''

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर