अल्बानिया ने सुरक्षा कारणों से ईरानी राजनयिकों को निष्कासित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2018

तिराना। अल्बानिया ने सुरक्षा कारणों से ईरान के दो राजनयिकों को निष्काषित कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने एक की पहचान राजदूत के रूप में की और कहा है कि इस जोड़े ने बाल्कान शहर में आतंकवादी हमलों की साजिश रची थी।

उन्होंने कूटनीतिज्ञों के नाम या उनके कथित अपराध की प्रकृति के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। बहरहाल, इस कदम का स्वागत करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने एक बयान में इन राजनियकों को, “अल्बानिया में आतंकवादी हमलों की साजिश रचने वाले दो ईरानी एजेंट” बताया। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जॉन बोल्टन ने भी इनमें से एक की पहचान राजदूत के तौर पर की।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह