अल्बानिया के नए राष्ट्रपति ने शपथ ग्रहण की, राजनीतिक एकता का आग्रह किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2022

तिराना (अल्बानिया)।  अल्बानिया के नए राष्ट्रपति ने रविवार को शपथ ली और विभिन्न राजनीतिक दलों से देश के बेहतर भविष्य के लिए सहयोग करने और कानून के शासन को मजबूत करने का आग्रह किया।

पूर्व आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ जनरल बेगज ने कहा, ‘‘मैं उन लोगों के प्रति कभी तटस्थ नहीं रहूंगा जो अपने व्यक्तिगत हितों को देश के ऊपर रखते हैं।’’

राष्ट्रपति कार्यालय में बाद में एक समारोह में संवैधानिक न्यायालय के प्रमुख ने देश का संविधान बेगज को सौंपा।

विपक्ष की ओर से कोई साझा उम्मीदवार नहीं होने के बाद बेगज को सत्तारूढ़ वामपंथी सोशलिस्ट पार्टी द्वारा नामित किया गया था।

अधिकांश विपक्षी सांसदों ने मतदान का बहिष्कार किया और कुछ ने शपथ ग्रहण समारोह से भी परहेज किया।

बेगज देश में सैन्य रैंक से तीसरे राष्ट्रपति हैं। पांच साल के कार्यकाल वाले राष्ट्रपति पद की भूमिका काफी हद तक औपचारिक होती है और राष्ट्रपति से तटस्थ रहने की उम्मीद की जाती है।

राष्ट्रपति सेना का कमांडर जनरल होता है, जो न्यायपालिका और सशस्त्र बलों पर भी कुछ अधिकार रखता है।

प्रमुख खबरें

मुझसे बोलने में चूक हो गई थी, चेन्नई में Ramayana इवेंट के दौरान दशहरा भाषण में हुई गलती के लिए Ranbir Kapoor ने मांगी माफी

Chandrayaan 1 का सफल प्रक्षेपण आज ही के दिन 2008 में हुआ था

BL Agro तंजानिया में करेगी 7,000 करोड़ रुपये का निवेश

इस दुष्ट व्यक्ति को सजा मिलेगी: Tripura के युवक पर नस्लीय टिप्पणी करने वाले कंटेंट क्रिएटर पर Kiren Rijiju का कड़ा रुख, सख्त कार्रवाई का वादा