Haldwani Violence| हल्द्वानी में उपद्रव के बाद यूपी में अलर्ट, उत्तराखंड से लगे जिलों में बढ़ाई गई चौकसी

By अंकित सिंह | Feb 09, 2024

उत्तराखंड के हलद्वानी में गुरुवार को हुई हिंसा में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि झड़पें सुनियोजित थीं। इससे पहले, बनभूलपुरा में एक "अवैध रूप से निर्मित" मदरसे और एक निकटवर्ती मस्जिद को ध्वस्त करने पर निवासियों द्वारा वाहनों और एक पुलिस स्टेशन को आग लगाने और पथराव करने के बाद अधिकारियों ने कर्फ्यू लगा दिया था। हलद्वानी में हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी कर दिया गया। डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि सभी जिलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। उत्तराखंड की सीमा से लगे जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई है।

इसे भी पढ़ें: 'यह सभी समुदायों पर लागू होने वाला एक हिंदू कोड है', उत्तराखंड के UCC बिल पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

अधिकारियों के मुताबिक, बनभूलपुरा क्षेत्र में हिंसा के बाद तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए हल्द्वानी शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया और दंगाइयों को देखते हुए गोली मारने के आदेश दिए गए। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से शहर के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद मीणा ने शुक्रवार को यहां संयुक्त रूप से संवाददाताओं को संबोधित करते हुए घायल लोगों में से दो लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि की। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा