मुंबई सिटी एफसी ने गुइमारीज को फिर मुख्य कोच नियुक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2017

मुंबई। मुंबई सिटी एफसी के मुख्य कोच अलेक्सांद्र गुइमारीज को इस साल नवंबर में शुरू होने वाले चौथे इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के लिये मुंबई सिटी एफसी का फिर से मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। गुइमारीज की अगुवाई में पिछले साल मुंबई सिटी एफसी आईएसएल के लीग चरण में अंकतालिका में शीर्ष पर रहा था।

उन्होंने टीम को पहली बार सेमीफाइनल तक पहुंचाने में मदद की जहां उसे बाद में विजेता बने एटलेटिको डि कोलकाता से हार का सामना करना पड़ा। यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार कोस्टारिका के 57 वर्षीय फुटबालर गुइमारीज ने 1990 विश्व कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था। वह बाद में कोस्टारिका की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच भी रहे

प्रमुख खबरें

West Bengal में अनमैप्ड वोटर्स की SIR सुनवाई रोकी गई, अब क्या करने वाला है चुनाव आयोग?

पंजाब विधानसभा में वीबी-जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाना संविधान के विरुद्ध: शिवराज सिंह चौहान

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK में क्या लफड़ा हो गया? UP का जिक्र, कर्ज की फिक्र ने बढ़ाया सियासी पारा

Avatar Fire and Ash Collection | जेम्स कैमरन की अवतार 3 ने दुनिया भर में 750 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया, भारत में भी दमदार प्रदर्शन