By अभिनय आकाश | Jan 18, 2025
रूस के दिवंगत विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी का प्रतिनिधित्व कर चुके तीन वकीलों को जेल में डाल दिया गया है। पेतुस्की की अदालत ने नवलनी के वकील रहे वादिम कोबजेव, इगोर सेरगुनिन, एलेक्सी लिपस्टर को साढ़े तीन से 5 साल तक कैद की सजा सुनाई। मॉस्को से लगभग 100 किमी पूर्व में पेटुस्की शहर की एक अदालत ने वादिम कोबज़ेव, इगोर सेरगुनिन और एलेक्सी लिपत्सर को 3 1/2 से पांच साल तक की जेल की सजा सुनाई थी। उन्हें अक्टूबर 2023 में चरमपंथी समूहों से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जैसा कि अधिकारियों ने नवलनी के नेटवर्क को माना था।
नवलनी को ढाई साल की कैद की सजा सुनायी गयी थी। दो और सुनवाइयों के बाद उनकी कैद की सजा बढ़ाकर 19 साल कर दी गयी।वह और उनके साथियों ने कहा कि ये आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। उन्होंने क्रेमलिन पर उन्हें आजीवन जेल में रखने की कोशिश करने का आरोप लगाया। दिसंबर 2023 में, नवलनी को आर्कटिक सर्कल के एक दुर्गम क्षेत्र में ले जाया गया, जहां फरवरी में 47 वर्ष की आयु में उनकी मौत हो गयी। मौत की परिस्थितियां अब भी अस्पष्ट हैं। उनकी पत्नी यूलिया नवलन्या और उनकी टीम के सदस्यों ने आरोप लगाया कि क्रेमलिन के आदेश पर उनकी हत्या की गई थी। हालांकि, अधिकारियों ने आरोपों से इनकार किया है।