Algeria की जंगल में लगी आग, 10 सैनिकों सहित 25 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2023

अल्जीयर्स। अल्जीरिया के जंगलों में लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में आग बुझाने की कोशिश कर रहे 10 सैनिक भी शामिल हैं, जो तेज हवाओं और प्रचंड गर्मी के बीच आग की लपटों को नियंत्रित करने में जुटे थे। आंतरिक मंत्रालय ने सोमवार को कोई विस्तृत जानकारी दिए बगैर कहा कि कम से कम 1,500 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। आंतरिक मंत्रालय ने जंगल में आग लगने से 15 लोगों की मौत होने और 24 अन्य के घायल होने की पुष्टि की।

इसे भी पढ़ें: Eastern Sudan में विमान दुर्घटना में नौ लोगों की मौत, संघर्ष के 100 दिन पूरे हुए

अब तक की सबसे भीषण आग से अल्जीयर्स के पूर्व में स्थित कबीले क्षेत्र के बेजाईया और जीजेल तथा दक्षिण-पूर्व में स्थित बुइरा के कुछ हिस्से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। आग बुझाने के लिए मौके पर 7,500 दमकलकर्मी और 350 ट्रक मौजूद हैं। साथ ही वायुसेना का भी सहयोग लिया जा रहा है। अल्जीरिया में जंगल में लगने की घटना कोई नयी बात नहीं है। पिछले साल अगस्त में ट्यूनीशिया की सीमा से सटी अल्जीरिया की उत्तरी सीमा के पास जंगलों में लगी आग में 37 लोगों की मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

Rajasthan municipal elections में 76.41% वोटिंग, अरनोद में सबसे अधिक मतदान

Senior Journalist K Kunhikannan का तिरुवनंतपुरम में 74 वर्ष की उम्र में निधन

Raghav Chadha Voter List Controversy | राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट विवाद पर चुनाव आयोग का जवाब, फॉर्म-6 से लेकर 747वें नंबर तक, जानें AAP के आरोपों का पूरा सच

Manipur के दो जिलों से प्रतिबंधित संगठनों के चार उग्रवादी गिरफ्तार