मिर्जापुर 2 का इंतजार खत्म! अली फज़ल सहित बाकी कलाकारों शुरू की वेब सीरीज की डबिंग

By रेनू तिवारी | Jul 24, 2020

ऐसा लगता है कि अमेज़ॅन प्राइम अपने सफल शो - मिर्जापुर को रिलीज करने के लिए तैयार है, जिसका दूसरा सीजन इस साल प्लेटफार्म पर रिलीज़ होना था। जब मिर्जापुर 2 के कलाकारों ने अपने डबिंग सेशन को फिर से शुरू करने की घोषणा करते हुए अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरों की एक श्रृंखला पोस्ट की, उसके बाद हाल ही में प्रमुख कास्ट अली फज़ल ने एक साथ सभी कलाकारों की तस्वीर पोस्ट की। लॉकडाउन के कारन सभी लोग दूर से काम कर रहे थे, यह पहली बार है जब डब सेशन के लिए कलाकारों ने एक जुट होकर पुनर्मिलन किया। श्वेता त्रिपाठी शर्मा सहित कलाकारों के प्रमुख सदस्यों के अलावा, प्रोडक्शन टीम के लोग भी इसमें शामिल हुए। अभिनेताओं ने यह सुनिश्चित किया कि वे सभी के साथ सोशल डिस्टन्सिंग बनाये रखेंगे ।

इसे भी पढ़ें: 24 जुलाई को इतने बजे से आप देख पाएंगे सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा

अमेज़ॅन प्राइम मंच के सबसे पसंदीदा शो में से एक, अली का कहना है कि, शो को लेकर दबाव अब बढ़ रहा है। “हमे हमेशा से कम आँका गया था लेकिन दर्शकों से हमेशा असीम प्यार मिलता रहा। लेकिन अब महामारी द्वारा नयी परिस्थितियों के कारण शो में काफी देरी हो रही है। पुरे लॉकडाउन में, प्रशंसक हमसे सवाल करते रहे हैं। हम पर आँखें गड़ी है महसूस कर सकते हैं और मुझे उम्मीद है कि दर्शक थोड़ा दरियादिल होंगे। पिछले वर्ष ऐसी महान शोज सामने आये है कि मुझे अमेज़ॅन की विरासत का हिस्सा होने पर बहुत गर्व होगा। ”

हालांकि, महामारी का डर सबके ऊपर घूम रहा है और विशेष रूप ये डर तब से और बढ़ गया है जब से इंडस्ट्री के दो दिग्गज कलाकार COVID पॉजिटिव पाए गए है। लेकिन अली फ़ज़ल का कहना है कि, "डर की कोई गुंजाइश नहीं है। मैं काम पर जाने को लेकर बहुत खुश हूँ। हम डर के शिकार नहीं हो सकते हैं और ना ही ये हमारा अंत है जैसा की हम समझ रहे है। डर से कुछ भी हासिल नहीं है। हमें स्मार्ट, स्वस्थ और बस सतर्क रहने की जरूरत है। ”

प्रमुख खबरें

US Open 2026 को लगा बड़ा झटका, Novak Djokovic को हराने वाले Joao Fonseca पेट की चोट के कारण बाहर

AISA President Neha Bora ने कहा, समाज के विकास के लिए शिक्षा तक सबकी पहुंच जरूरी

G Kishan Reddy ने पूछा: क्या New York मेयर से मिलना चाहते थे रेवंत रेड्डी

ICC की कार्रवाई: Prabhat Jayasuriya ने भारत के खिलाफ खोया आपा, मैदान पर तोड़फोड़ के बाद मिली सख्त सजा