अली फज़ल एक और हॉलीवुड फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे, अफगानिस्तान की लड़कियों पर आधारित है कहानी

By रेनू तिवारी | Nov 19, 2022

अली फज़ल पश्चिम की कुछ बेहतरीन प्रतिभाओं के साथ काम करते हुए, अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स के साथ लगातार धूम मचा रहे हैं। पिछले साल ही यह घोषणा की गई थी कि अभिनेता को एक्शन पैक्ड फिल्म कंधार में जेरार्ड बटलर के साथ मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया है, जो 2023 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। अब अभिनेता एक बार फिर 'अफगान ड्रीमर्स' में दिखाई देंगे, जो है दो बार के ऑस्कर विजेता निर्देशक बिल गुटेंटाग द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। बिल ने अपनी दो शॉर्ट फिल्मों, यू डोंट हैव टू डाई और ट्विन टावर्स के लिए प्रतिष्ठित अकादमी का खिताब जीता है। 

इसे भी पढ़ें: सिद्धार्थ निगम और महिमा चौधरी ने बीटीएस-थीम वाले लाउंज बार 'बंगटन लाउंज' का किया उद्धघाटन

इसके बारे में बोलते हुए, अली ने कहा, “ये खबर साझा करतें हुए और बिल द्वारा निर्देशित होने के लिए उत्साहित और विनम्र हु, जिनके पास काम का एक त्रुटिहीन निकाय है। अफगान ड्रीमर्स एक बहुत ही महत्वपूर्ण कहानी है जिसे बताया जाना ज़रूरी है और मैं इस कहानी का सिनेमैटिक हिस्सा बनकर खुश हूं।" 

फिल्म का निर्माण लौरा ओवरडेक, समुद्रिका अरोरा और बिल गुटेंटाग द्वारा किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर