कपूर खानदान में आने वाला है नन्हा मेहमान, आलिया भट्ट ने तस्वीर शेयर कर प्रेगनेंसी का किया ऐलान

By प्रिया मिश्रा | Jun 27, 2022

बॉलीवुड के लव बर्ड्स आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्दी पैरंट्स बनने वाले हैं। जी हां, कपूर खानदान में जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। आलिया के प्रेग्नेंट होने की खबर जानकारी फैंस बेहद खुश हैं।

आलिया का यह पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया यूजर्स और सेलिब्रिटीज कमेंट करके आलिया रणबीर को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। रणबीर की बहन रिद्धिमा साहनी ने इस तस्वीर पर ढेर सारे हार्ट और किस वाले इमोजी पोस्ट की है। वहीं मोनी रॉय ने लिखा, "ओम नमः शिवाय बहुत खुश हूं।"

आपको बता दें कि आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल को सात फेरे लिए थे। दोनों की शादी रणबीर के घर पर हुई थी जिसमें कुछ खास दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे।

प्रमुख खबरें

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास

Thane के आश्रम स्कूल में छात्र की मौत पर कार्रवाई, Principal समेत तीन निलंबित

Burhan Wani को शहीद बताने पर भड़की VHP, पीडीपी नेता अब्दुल कबीर के निष्कासन की मांग

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?