'मैं, आलिया का पति, सभी ब्राइड्समेड्स को वचन देता हूं..' जानिए रणबीर को क्यों लेनी पड़ी शादी से पहले ऐसी शपथ?

By प्रिया मिश्रा | Apr 19, 2022

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड शादियों में से एक थी। हालाँकि, अब इस कपल को शादी के बंधन में बंधे लगभग एक हफ्ता हो गया है। लेकिन दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो अभी भी इंटरनेट पर छाई हुई हैं। मेहंदी सेरेमनी से लेकर शादी और आफ्टर पार्टी तक की फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में दोनों की शादी का एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसमें आलिया की सहेलियों ने दूल्हे राजा यानी रणबीर कपूर को शादी के दिन एक प्रतिज्ञा लेने पर मजबूर कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: शादी के तीन दिन बाद ही काम पर वापस लौटे रणबीर-आलिया, जल्द आएँगे इन अपकमिंग मूवीज़ में नज़र

आपको बता दें कि रणबीर-आलिया ने 14 अप्रैल को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में बांद्रा में अपने घर 'वास्तु' की बालकनी में एक अंतरंग समारोह में सात फेरे लिए। शादी के दो दिन बाद, नवविवाहित जोड़े ने 16 अप्रैल को अपने परिवार और बी टाउन के दोस्तों के लिए एक पार्टी होस्ट की। इसमें इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे रणबीर और आलिया की इस नई यात्रा का जश्न मनाने के लिए अपने स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे और उन्हें सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। इस पार्टी में शाहरुख खान, गौरी खान, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, करण जौहर, अयान मुखर्जी से लेकर अनुष्का रंजन, लव रंजन, आदित्य रॉय कपूर सहित कई अन्य स्टार्स मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

The Scandal K-Drama Review | सोन ये-जिन और जी चांग-वूक का जादू, धीमी रफ्तार के बावजूद बांधे रखती है नेटफ्लिक्स सीरीज़

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य