Gender Equality पर Alia Bhatt की राय सुनकर चकराया इंटरनेट यूजर्स का दिमाग, जमकर ट्रोल हो रही है अभिनेत्री

By एकता | Jun 06, 2023

बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, अभिनेत्री का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में, आलिया लैंगिक समानता पर अपनी राय रखती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की राय सोशल मीडिया यूजर्स को बिलकुल भी पसंद नहीं आई। इसके बाद से आलिया सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर बनी हुई है। अभिनेत्री को बहुत बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

अभिनेत्री की राय सोशल मीडिया यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आई, जिसके बाद उन्होंने आलिया को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'हमें महिलाओं को इसलिए सशक्त नहीं करना चाहिए क्योंकि ये उनका अधिकार है, बल्कि इसलिए करना चाहिए कि वे समाज और परिवार की सेवा कर सकें, अच्छा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बिल्कुल... ताकि वह एक 'उत्पादक मां और एक उत्पादक नागरिक' बन सके... यह कह क्या रही है?'

Alia Bhatt chimes for gender equality|Gucci.TBh I couldn’t get what she meant here.🙈
by u/SugarfreeJalebi in BollyBlindsNGossip

इसे भी पढ़ें: Esha Gupta Pic । बिकिनी में अभिनेत्री ने शेयर की तस्वीर, हॉट फिगर देखकर मचलाया यूजर्स का दिल

गुच्ची की ग्लोबल ब्रांड अम्बेस्डर है आलिया भट्ट

आलिया भट्ट को मई 2023 में गुच्ची ने अपना ग्लोबल ब्रांड अम्बेस्डर चुना था। इसके बाद अभिनेत्री ने सियोल में 'गुच्ची क्रूज 2024' में भी हिस्सा लिया। अब अभिनेत्री ने गुच्ची चिम के प्लेटफार्म पर लैंगिक समानता पर अपनी राय रखी। बता दें, गुच्ची चिम 'गुच्ची' द्वारा स्थापित एक वैश्विक अभियान है, जिसका उद्देश्य लोगों को समानता की लड़ाई में सीमाओं और पीढ़ियों को एक साथ लाना है। गुच्ची चिम 2013 में स्थापित किया गया था, इसमें हाल ही में 10 साल पूरे किए हैं।

प्रमुख खबरें

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।

फुटबॉल का विवाद सियासत में पहुंचा, New York Mayor बोले- रेफरी के गलत फैसले से हारा Egypt

Chess की दुनिया में 17 साल के अश्वत का कमाल, फाइनल जीतकर बने भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर

AI Talent का Superpower बना भारत, CEA नागेश्वरन बोले- दुनिया में अब हम दूसरे नंबर पर