Alia Bhatt का 1000 मोतियों से सजा ऑउटफिट जिस ड्रेस से था प्रेरित, उस ओरिजनल गाउन को Dua Lipa ने Met Gala 2023 में पहना

By एकता | May 03, 2023

न्यूयॉर्क शहर के द मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में सोमवार को मेट गाला 2023 का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपना डेब्यू किया। अभिनेत्री ने 1 लाख मोतियों से सजे सफ़ेद रंग के गाउन में मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आलिया इस खूबसूरत गाउन में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। हालाँकि, सभी सोशल मीडिया यूजर्स को अभिनेत्री के मेट गाला डेब्यू लुक पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर यूजर्स दो भागों में बंट गए हैं। आलिया के फैंस उनके लुक की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वहीं अन्य लोगों का कहना है कि अभिनेत्री का डेब्यू लुक इससे और ज्यादा बेहतर हो सकता था।

आलिया भट्ट का डेब्यू गाउन मेट गाला 2023 की थीम 'कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी' को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया था। इसे डिजाइनर प्रबाल गुरुंग द्वारा तैयार किया गया था। अभिनेत्री का गाउन कार्ल लेगरफेल्ड के 1992 के विंटेज ट्वीड चैनल गाउन से प्रेरित था, जिसे सुपरमॉडल क्लाउडिया शिफर द्वारा पहना गया था। दिलचस्प बात यह थी कि आलिया का ऑउटफिट क्लाउडिया शिफर के जिस गाउन से प्रेरित था, हॉलीवुड की नामी सिंगर दुआ लीपा ने उसी ओरिजिनल ड्रेस (गाउन) में मेट गाला में रेड कार्पेट पर वॉक किया। दुआ ने टिफ़नी एंड कंपनी डायमंड नेकलेस के साथ अपने लुक को शानदार बनाया। बता दें, दुआ द्वारा पहना गया गाउन कार्ल लेगरफेल्ड के सबसे बेहतरीन डिजाइनों में गिना जाता है।


इसे भी पढ़ें: Met Gala 2023 | ब्लैक-एंड-व्हाइट पहनावे में की प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने मेट गाला में एंट्री, सिंगर की बाहों में PC ने दिए पोज

अमेरिकी मीडिया ने आलिया को ऐश्वर्या कहकर पुकारा

आलिया भट्ट ने पहली पार मेट गाला इवेंट में भाग लिया। इस दौरान अमेरिकी मीडिया ने उन्हें ऐश्वर्या समझने की भूल की। मेट गाला के रेड कार्पेट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। इनमें से एक वीडियो में अभिनेत्री को रेड कार्पेट पर पोज देता देखा जा सकता है। पीछे से अमेरिकी पेपराजी उन्हें ऐश्वर्या कहकर पुकारते हुए सुनाई दे रहे हैं। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन ने पिछले कुछ सालों में ग्लोबल लेवल पर अपनी एक अलग छाप छोड़ी हैं। ऐसे में अमेरिकी पैपराजी आलिया और ऐश्वर्या में भ्रमित हो गए। इस स्थिति को अभिनेत्री ने शालीनता से संभाला और एक बड़ी सी मुस्कान के साथ पैपराजी को तस्वीरों के लिए पोज दिए।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार