Brahmastra का प्रमोशन करने मेहबूब स्टूडियो पहुंची Alia Bhatt, पिंक ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

By एकता | Aug 26, 2022

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी और फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री शुक्रवार को अपने पति और अभिनेता रणबीर कपूर के साथ फिल्म का प्रमोशन करने मेहबूब स्टूडियो पहुंची थीं। इस दौरान की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वीडियो में आलिया को पिंक कलर के ट्रांसपेरेंट टॉप के साथ ब्लैक पैंट और जैकेट केरी करते हुए देखा जा सकता है। इस ऑउटफिट में आलिया का बेबी बंप साफ़ दिखाई दे रहा है, जिसके चर्चे अभी सोशल मीडिया पर जोर-शोर से हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: रिलीज हुआ 'Vikram Vedha' का धमाकेदार टीज़र, सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगा Hrithik-Saif का डेडली कॉम्बिनेशन

तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने पूछा, "खुशखबरी कब सुनाओगी"। एक अन्य ने सवाल पूछा, "शादी का कारण यह तो नहीं?"। एक अन्य ने लिखा, "इतना जल्दी बेली नहीं निकलता, इतना तो 6-7 महीने में निकलता है"। एक अन्य यूजर ने सवाल किया, "इतनी जल्दी तरक्की कैसे हो गई"। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंधे थें। दोनों ने जून 2022 में घोषणा की थी कि वह माता-पिता बनने वाले हैं। आलिया की प्रेगनेंसी की खबर सोशल मीडिया पर एक हॉट टॉपिक बन गई थी। मीडिया खबरों की मानें तो अभिनेत्री शादी से पहले ही प्रेगनेंट थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Prabhasakshi (@prabhasakshi)

प्रमुख खबरें

QUAD से लेकर Terrorism तक, PM Modi और Albanese की बैठक के क्या हैं मायने?

मोदी के पहुंचने से पहले दरवाजे तोड़कर कहां घुसी ऑस्ट्रेलिया की पुलिस, कट्टरपंथियों की अब खैर नहीं!

चाबहार पर हमले से बौखलाया ईरान, कुवैत-बहरीन में भीषण मिसाइल अटैक

केजरीवाल ने सरकार से की बड़ी मांग, पेट्रोल की कीमत 82 रुपये होनी चाहिए, 102 रुपये नहीं