Kashmir की बर्फीली वादियों में साड़ी पहनकर शूटिंग करना नहीं था आसान, Alia Bhatt ने VLog में किया खुलासा

By एकता | Jul 11, 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया है, जो फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाने 'तुम क्या मिले' की शूटिंग के दौरान बनाया गया है। बता दें, इस गाने की शूटिंग कश्मीर में हुई है। आलिया ने कश्मीर के माइनस डिग्री तापमान में साड़ी पहनकर गाने की शूटिंग की थी। ख़ास बात यह है कि अभिनेत्री ने माँ बनने के कुछ महीनों बाद इस गाने को शूट किया था। इस बात का खुलासा करण जौहर ने गाने की रिलीज के दौरान किया था। गाने के लिए वापस फिगर में लौटने के लिए आलिया ने काफी मेहनत की है। अभिनेत्री ने व्लॉग में अपने वर्कआउट सेशन की झलक दिखाई है।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

इसे भी पढ़ें: Box Office Collection: 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई कार्तिक आर्यन की सत्यप्रेम की कथा, अभिनेता ने दर्शकों का किया शुक्रिया

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से करण जौहर फिर से निर्देशक के तौर पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा बॉलीवुड दिग्गज कलाकार जैसे जया प्रदा, शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी फिल्म में अहम भूमिका में हैं।

प्रमुख खबरें

बूटा सिंह अपमान मामला: एनसीएससी ने आरोपियों की गिरफ्तारी और 5 दिन में रिपोर्ट मांगी

Grand Chess Tour Final जीतकर Praggnanandhaa ने रचा इतिहास, Caruana को मात देकर बने पहले भारतीय विजेता

यूपी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान

Lords Test में हार के बाद भड़के Rashid Latif, Babar Azam और Selection Committee पर साधा तीखा निशाना