ऑन-स्क्रीन कई बार दुल्हन बन चुकी हैं आलिया भट्ट, रियल वेडिंग में कौन सा लुक करेंगी कैरी?

By प्रिया मिश्रा | Apr 08, 2022

आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे क्यूट और बबली एक्ट्रेसेज कैसे एक हैं। हाल ही में आलिया और रणबीर की शादी की चर्चा चारों तरफ है। हर किसी को कपल की शादी की न्यूज का इंतजार है। कहा जा रहा है कि दोनों अप्रैल के दूसरे हफ्ते में शादी करने जा रहे हैं। ऐसे में आलिया के फैंस उन्हें दुल्हन के रूप में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन आलिया अपनी फिल्मों में कई बार दुल्हन के रूप के नजर आ चुकी हैं। आई नज़र डालते हैं आलिया के वेडिंग लुक्स पर - 


फिल्म 2 स्टेट्स में आलिया पहली बार दुलहन के रूप में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने साउथ इंडियन लड़की का रोल किया था। रेड ऑरेंज साड़ी में आलिया परफेक्ट साउथ इंडियन ब्राइड लग रही थीं। उन्होंने इसके साथ कमरबंद और गोल्डन ज्वेलरी भी पहनी थी।


 

आलिया भट्ट ने फिल्म राजी में ब्रोकेड का कुर्ता और शरारा सेट पहना था। इसके साथ उन्होंने पर्ल और गोल्ड एक्सेसरीज अटेंड की थीं। इस आउटफिट में आलिया बेहद खूबसूरत कश्मीरी दुल्हन लग रही थीं।

 


 

फिल्म कलंक में आलिया दुल्हन के रूप में बहुत सुंदर लगी थीं। इस फिल्म में उन्होंने रेड कलर का लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने रानी हार, चंदबाली चोकर, मांगटीका और ईयररिंग्स पहनी थीं। हैवी एंब्रॉयडरी वाले दुपट्टे के साथ आलिया किसी रानी महारानी से कम नहीं लग रही थीं।


 

फेमस क्लॉथिंग ब्रांड मान्यवर मोहे के टीवी ऐड में भी आलिया भट्ट ने डार्क मैरून रंग का लहंगा पहना था। इस पर गोल्डन जरदोजी का वर्क था। इसके साथ एक्ट्रेस ने एम्रेल्ड चोकर और मांगटीका पहना था। इस ऐड में आलिया बहुत सुंदर नजर आ रही हैं।


 

पर्क चॉकलेट के टीवी ऐड में भी आलिया पिंक और मैरून कलर के लहंगे में खूबसूरत दुल्हन बनी हुई थीं। इसके साथ उन्होंने नेट का दुपट्टा कैरी किया था और गले में पर्ल और चोकर सेट पहना था।

 


 

फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में आलिया ने फूशिया और गोल्डन कलर का लहंगा पहना था। इस लहंगे को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। इस लहंगे में आलिया कूल ब्राइड लग रही थीं।

 

 

प्रमुख खबरें

LoC की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा, सांबा-राजौरी में तलाशी अभियान, घर-घर, जंगल-जंगल में चल रहा Search Operation

मेरा थोड़ा लंबा खिंच गया है... टी20 विश्व कप से पहले सूर्यकुमार यादव ने फैंस से किया बड़ा वादा

NABARD Recruitment 2025: लाखों रुपये की सैलरी वाली नौकरी! बिना परीक्षा के होगा चयन, जल्द करें आवेदन

Hijab controversy: मायावती ने तोड़ी चुप्पी, घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, नीतीश कुमार को दी यह सलाह