UP में आ गए एलियन! आसमान में नजर आया लाइट्स का झुंड, जानिए सच्चाई

By अभिनय आकाश | Sep 13, 2022

एलियंस शब्द सुनते ही हमारा दिमाग एक ऐसे जीव की कल्पना करने लग जाता है जो मानवता से ज्यादा विकसित है। दुनिया में एलियंस को लेकर चर्चाएं तो लगातार होती रहती है। वहीं कभी कभार तो इसकी मौजूदगी को लेकर दावे भी किए जाते हैं। कहा तो ये भी जाता है कि एलियंस धरती पर चुपके से आकर चले भी जाते हैं और अपने पीछे कई तरह के निशान छोड़ जाते हैं। लेकिन एलियन और यूएफओ से जुड़ा एक ऐसा ही दावा इन दिनों उत्तर प्रदेश में किया गया। उत्तर प्रदेश क्षेत्र में 12 सितंबर की शाम को लोग थोड़े हैरान रह गए जब आसमान में चमकीली रोशनी की एक स्ट्रिंग देखी गई। कई लोगों ने तो इस रंगीन रोशनी का वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में कैप्चर कर लिया। 

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी मामले में अदालत आज सुना सकती है फैसला, वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई

क्या है सच्चाई?

डरने की जरूरत नहीं है। असल में ये कोई विचित्र रोशनी नहीं वास्तव में एलोन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स द्वारा अंतरिक्ष में लॉन्च किए गए सैटेलाइट स्टारलिंक का असर था। स्टारलिंक एलन मस्क की कंपनी है जो पूरे विश्व में सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है। इस काम के लिए उन्होंने कई सैटेलाइट अंतरिक्ष में पहुंचाए हैं। आगे भी कई और सैटेलाइट भेजने की योजना है। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज