अलीगढ़ बच्ची हत्या मामला: छावनी में तब्दील हुआ टप्पल, भारी पुलिस बल तैनात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2019

अलीगढ। ढाई साल की बच्ची से बलात्कार और फिर उसकी हत्या किए जाने की घटना के बाद सुर्खियों में आए टप्पल कस्बे में सोमवार को शांति दिखी। हालांकि भारी पुलिस बल तैनात रहा। रविवार को हालात काबू करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। प्रदर्शनकारी प्रशासन से मांग कर रहे थे कि बच्ची की हत्या के मामले में तत्काल न्याय मिले। पुलिस ने दक्षिणपंथी समूहों द्वारा किये गये प्रदर्शन को किसी तरह नियंत्रित किया। ये लोग टप्पल में महापंचायत करना चाह रहे थे।

कुलहरि ने इन खबरों को गलत बताया कि टप्पल में असुरक्षा महसूस कर रहे मुस्लिम समुदाय के लोग पलायन कर रहे हैं। कुलहरि ने कहा कि कुछ लोग अस्थायी तौर पर जा सकते हैं लेकिन जल्द लौट आएंगे। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी जमीरूल्लाह खां ने हिन्दू लड़की पूजा चौहान की सराहना की है, जिसने जान पर खेलकर रविवार को एक मुस्लिम परिवार के लोगों को बचाया। 

मुस्लिम परिवार हरियाणा के बल्लभगढ़ से अलीगढ़ आ रहा था। रास्ते में उनकी कार पर मोटरसाइकिल सवार असामाजिक तत्वों ने हमला बोल दिया था। खां ने बताया कि पूजा अगर हालात काबू करने में सफल नहीं होती तो स्थिति बिगड़ सकती थी। 

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan की जबरदस्त फजीहत, Terrorism पर पूछा गया सवाल तो भाग खड़े हुए Shehbaz Sharif, Jaishankar ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित

गजब बेइज्जती है... जयशंकर ने न्यूयोर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की अकड़ निकाली, एक ही वाक्य में कर दी बोलती बंद

Asian Games Kabaddi: भारत ने Iran को 37-34 से हराकर जीता Gold

6 दशकों तक दुश्मनों को डराने वाला MiG 21, रिटायर होकर भी शांत नहीं हुआ आसमान का सिकंदर, जानिए अब कहाँ और क्या कर रहे हैं IAF जेट