By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 12, 2026
मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले में पुलिस ने हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक शराब की अंतरराज्यीय तस्करी के लिए राजस्थान में पंजीकृत सीमेंट ढोने वाले कंटेनर का इस्तेमाल किया जा रहा था।
अधिकारी के अनुसार आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शराब हरियाणा के नरवाना से राजस्थान और मध्यप्रदेश के रास्ते गुजरात के वडोदरा ले जाई जा रही थी। गुजरात में पिछले कई वर्षों से शराबबंदी लागू है। मध्यप्रदेश पुलिस शराब तस्करी मामले की विस्तृत जांच कर रही है।